Wednesday, May 27, 2020

Paisa vasool: Two weaponless women blackmails to robbers

paisa vasool 2004
Paisa Vasool 2004
Manisha Koirala and Sushmita Sen starrer film Paisa vasool failed to recover the money of audience. Yes, these two beautiful women failed to entertain the audience through this film. Maria (Manisha Koirala) is a divorcee and running a bakery. On the other side, Baby (Sushmita Sen) is a struggling actress. Coincidentally they meet in a club. They become friends. Baby is finding accommodation, so she shifts in maria's home. Goons threaten and force Maria to sell the house. 
Maria and Baby come across about diamond robbery. They make a plan to blackmail the robbers and get half money of diamond for the sake of saving him from the police. Three died in the process of completing their plan. One thing to think about is that How can two weaponless women succeed in getting money by blackmailing dangerous robbers?
paisa vasool
Paisa Vasool 

The story was excellent but not presented well. The screenplay was the most boring part of the film. Some scenes were great and made you laugh, but the overall screenplay feels boring.
Background music and song were also a disaster. The background music did not suit the film. The direction was not so good. 
Come to the acting point, Manisha Koirala, Sushmita Sen, Sushant Singh, Tinnu Anand, Makrand Deshpande, Rakhi Sawant acted very well, but the filmmaker could not utilise their talent. If you have a useless time, you can see this movie, but do not expect entertainment.

Hate story 4: A rapist confess his crime in love

Monday, May 25, 2020

ऐसे कैसे जाने भी दो यारो!

Jaane bhi do yaaro
Jaane bhi do yaaro 

जाने भी दो यारो को हम ऐसे ही नहीं जाने दे सकते। गंभीर मुद्दे, समाज के ढांचे को बर्बाद करते हैं और जाने भी दो यारो हमें ऐसे ही मुद्दों को कॉमेडी के जरिए दिखाती है। हमें सोचने पर मजबूर करती हैं। जाने भी दो यारो फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई तब इसकी दाल नहीं गली मगर साल 2012 में दोबारा इसे रिलीज किया और इसने पैसे कमाएं।
विनोद चोपड़ा (नसीरुद्दीन शाह), सुधीर मिश्रा (रवि बसवानी) फोटोग्राफर हैं, लेकिन दुकान खोलने पर इनकी जरा भी कमाई नहीं होती। पैसे की जरूरत में ये दोनों 'खबरदार' पत्रिका की सम्पादक (शोभा सेन) के सम्पर्क में आते हैं। संपादक उन्हें बिल्डर और कमिश्नर की  जासूसी कर सबूत के तौर पर उनकी तस्वीरें लाने को कहती है। विनोद और सुधीर का ध्यान फोटोग्राफी में ज्यादा होता है, इसलिए वह बिना कुछ जाने फोटो खिंच कर ले आते हैं। शोभा समझ जाती है कि ये दोनों थोड़े बेवकूफ हैं, मगर काम के हैं। दो बिल्डरों के टेंडर हासिल करने, कमिश्नर को रिश्वत, खून, खोजी पत्रकरिता के इर्द-गिर्द घूमती कहानी को बड़े ही सहज तरीके से कॉमेडी में पिरो कर दिखाया हैं। क्लाइमेक्स से पहले, महाभारत का सीन को देख कर तो हँस हँस कर आपका पेट दर्द करने लग जाएगा। 
Jaane bhi do yaaro Om Puri
Om Puri in Jaane bhi do yaaro 

जाने भी दो यारो पत्रकारिता और प्रशासन की सच्चाई उजागर करती है। पूरी फिल्म में हँसाते हँसाते अंत थोड़ा दुखी कर देता है, लेकिन हकीकत में वही होता है जो फिल्म में दिखाया है। कुल मिलाकर, कहानी अच्छी है और उसे अच्छी तरह से दिखाया है। रंजीत कपूर, सतीश कौशिक, सुधीर मिश्रा, कुंदन शाह ने मिल कर इस फिल्म की कहानी का अच्छा वर्णन किया है। 
सिनेमाटोग्राफी भी अच्छी है। बिल्डिंग के 24 माले से लेकर पुल तक का सीन अच्छी तरह से दर्शाया है। फिल्म के अनुसार संगीत भी ठीक है। फिल्म में एक छोटी सी बेवकूफी दिखाई दी कि डिमेलो मर गया है। बिल्डर बता रहे हैं कि उन्हें दिल का दौरा आया है और मौत हो गई लेकिन हकीकत में उनका मृत शरीर बिल्डर ही खून कर पुल के यहां गाड़ देता है। जिसका शरीर गायब है और लोगों को शक भी नहीं हुआ। उसे लेकर दिल का दौरा आने से मौत होने की बात कहने वाली थोड़ी पचती नहीं, या फिर फिल्म में ये भी दिखाया जा सकता है कि डिमेलो के अंतिम संस्कार में उसकी जगह किसी और का मृत शरीर रख दिया गया है। 
नसीरुद्दीन शाह, ओम पूरी, पंकज कपूर, नीना गुप्ता, भक्ति बर्वे, सतीश शाह, सतीश कौशिक ने अच्छा अभिनय किया है। अगर आपको खूब हंसना है तो ये फिल्म देखिए, दिखाइए और खूब हँसिये। ये फिल्म आपकी उम्मीदों से ज्यादा ही आपको देगी।

चलती का नाम गाड़ी: एक लड़की भीगी भागी सी



Sunday, May 24, 2020

Hate story 4: A rapist confess his crime in love

Hate story 4
Hate Story 4 is about revenge. A sister comes to two brothers and plays Mahabharat. Hate story 4 is a franchise of hate story. Sameer Arora and Vishal Pandya wrote the story of Hate Story 4. Tasha (Urvashi Rautela) confronts Aryan (Vivan Bhathena) about their intimate photo. She informs him that someone blackmails her. Meanwhile, Aryan's girlfriend Rishma (Ihana Dhillon) comes with a gun and killed by Aryan in a collision. They both threw the body of Rishma in the river.
The story goes backwards. A wealthy man Vikram Khurana has two sons named Aryan and Rajveer working on the same product.
Aryan told Rajveer to find a new face for his new product brand ambassador. Rajveer is a womanizer. He finds Tasha and makes her representative model of the Company. Tasha is beautiful, Rajveer tries to impress her, and he gets success. Rajveer wants to physically intimate with her.

Aryan is aware of Rajveer's desire. He also wants to intimate physically with Tasha, and succeed too. After Rishma's murder, Tasha starts to avoid Rajveer. Rajveer comes across the truth about Aryan and Tasha. He went to Aryan, where Aryan killed Rajveer by mistake. He cried and buried his brother. Someone shoot the video of the murder of Rajveer and Rishma and blackmails to Vikram Khurana.

The story is weak. The Film has nothing new to watch, but yes, dialogues make this film worth to watch. Milap Milan Zaveri wrote the dialogues, and he preferably gives his best 200 percent. The writer did a lot of work on dialogue in this film. Another feature of the film is characterization is done well. The writer worked a lot of the characterization of Tasha but not on Rajveer's. The most disappointing thing for the writer is that Rajveer's character was not portrayed at all. Rajveer may be a rapist, but he falls so madly in love with Tasha that he is ready to confess to a crime like murder. 

Vishal Pandya did the direction. He is successful at some moment.
Music and Songs are excellent. Set and location are appropriate for the story.
Now come to the acting, Urvashi Rautela acted brilliantly, but she failed in body language in some scenes. Karan Wahi is a bad actor with a good voice. Gulshan Grover, Vivan Bhathena, Ihana Dhillon acted well. Shaad Randhawa impressed the audience with a single scene.

The film is worth to watch once, but not with the family.

Thappad is not about physical violence but.....



Saturday, May 23, 2020

चलती का नाम गाड़ी: एक लड़की भीगी भागी सी

Madhubala
Madhubala
एक लड़की भीगी भागी सी, सोती रातों में जागी सी, मिली इक अजनबी से, कोई आगे ना पीछे, तुम ही कहो ये कोई बात है, किशोर कुमार द्वारा गया ये गाना मधुबाला का ख्याल मन में ला देता है। चलती का नाम गाड़ी का यह गाना आज भी मशहूर है। कम इंस्ट्रूमेंट के संगीत के बाद भी ये गाना दिल को लुभाता और गुदगुदाता है। 1958 में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर किशोर कुमार को लगा था कि फिल्म ज्यादा नहीं चलेगी लेकिन हुआ इसके उलट, फिल्म लोगों को पसंद आने के साथ ही कमर्शियली भी कामयाब हुई। इस फिल्म में किशोर कुमार और उनके दोनों भाई अशोक कुमार और अनूप कुमार ने भी काम किया है।


चलती का नाम गाड़ी की कहानी तीन भाइयों के इर्द गिर्द घूमती है। ये तीनो भाई मैकेनिक है। बड़ा भाई ब्रजमोहन शर्मा (अशोक कुमार) महिलाओं से नफरत करता है और अपने छोटे भाई जगमोहन शर्मा "जग्गू" (अनूप कुमार), मनमोहन शर्मा "मन्नू" (किशोर कुमार) को भी महिलाओं से दूर रहने की हिदायत देता है। एक रात तेजी बारिश होती है, रेणु (मधुबाला) की गाड़ी खराब हो जाती है।


मन्नू रेणु की गाड़ी ठीक कर देता है, मगर जल्दी-जल्दी में रेणु से गाड़ी ठीक करने के 5 रुपए 12 आने लेना भूल जाता है। ब्रज मन्नू से बहुत नाराज होता है कि लड़की की गाड़ी ठीक कर दी और उसकी मजदूरी भी ली। ब्रज मन्नू को रेणु से पैसे लेने भेजता है। भाई की डांट मिलने के बाद वह रेणु से पैसे लेने के लिए उसकी गाड़ी में बैठ जाता है। रेणु के इंतजार में उसकी वहीं नींद लग जाती है और इधर अनजान रेणु गाड़ी को अपने घर ले जाती है। जब रात के 2 बजे करीब मन्नू की आँखे खुलती है तो वह रेणु के कमरे में उससे पैसे लेने जाता है। इतने में घर के दूसरे सदस्य उसे चोर समझने लगते है, उसे पकड़ने के लिए घर में भागमभाग होती है। रेणु उसे पैसे देने का वादा कर घर से लौटा देती है। इधर मन्नू एक आदमी को खून करते हुए देखता है, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं बताता।
Chalti ka Naam Gaadi
Chalti ka Naam Gaadi


इस वाकिए के बाद मन्नू और रेणु की अच्छी खासी दोस्ती हो जाती है। ब्रज को बहुत बुरा लगता है। रेणु के लिए एक अमीर घर से रिश्ता आता है, जब वे इस बारे में मन्नू को कहती है तो मन्नू अमीरी-गरीबी के फर्क के चलते उसे आने वाले जीवन की शुभकामनायें देता है। फिल्म में मोड़ तब आता है, जब मन्नू रेणु को बताता है कि उस रात उसने जिसे खून करते हुए देखा, वो कोई और नहीं बल्कि उसका मंगेतर है।


चलती का नाम गाड़ी की कहानी ठीक है। स्क्रीनप्ले भी ठीक ठाक है। फिल्म की शुरुआत रचनात्मक है। लेकिन फिल्म बीच में रफ्तार खो देती है और दर्शकों को इसे आगे देखने का कोई मकसद नहीं देती। जैसे ही रेणु के मंगेतर की हकीकत पता चलती है, मजे आना शुरू हो जाते है। इसके अलावा मनोरजन करने के लिए अच्छे गाने भी फिल्म का हिस्सा है। बाबू समझो इशारे, पांच रुपैया बारह आनाहाल कैसा है जनाब का, ये गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं।


 सत्येन बोस ने फिल्म का निर्देशन अच्छा किया है। अगर अभिनय की बात की जाए तो अशोक कुमार, किशोर कुमार और मधुबाला ने अच्छा अभिनय किया है, लेकिन याद रखने वाला अभिनय अनूप कुमार ने किया है। अनूप कुमार का अभिनय और किरदार आपको फिल्म की कम रफ्तार में हंसा कर बांधने का काम करता है।  
अंत में सिर्फ इतना कि फिल्म देखी जा सकती है लेकिन ज्यादा कॉमेडी की उम्मीद करे।